Table of Contents
उत्तर प्रदेश के किसानों और पशुपालकों के लिए बड़ी खुशख़बरी है। योगी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए ‘सूकर पालन योजना 2026’ शुरू की है। इस योजना के तहत आप सिर्फ 14,460 रुपये में अपना सुअर पालन व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
क्या है ख़ास इस योजना में?
योजना की कुल लागत 1,47,400 रुपये है, जिसमें सरकार 90 फीसदी यानी 1,32,660 रुपये की सब्सिडी देती है। लाभार्थी को सिर्फ 14,460 रुपये का निवेश करना होता है।
योजना में क्या-क्या मिलेगा?
उप्र पशुपालन विभाग के अनुसार, इस योजना के तहत पशुपालक को:
- 10 मादा और 1 नर सूकर
- बाड़ा निर्माण के लिए सामग्री
- पहले महीने का मुफ्त राशन
- बीमा और इलाज की पूरी सुविधा
सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।
कौन उठा सकता है लाभ?
इस योजना का फायदा किसान, पशुपालक, स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), स्टार्टअप और नए उद्यमी उठा सकते हैं। यह उन लोगों के लिए वरदान है जो कम पूंजी में बड़ा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं।
किन ज़िलों में नहीं है योजना?
अहम बात यह है कि ये योजना उत्तर प्रदेश के 37 जनपदों में संचालित है। लेकिन पूर्वांचल के 38 जिलों में जापानी इंसेफेलाइटिस (JE) बीमारी के कारण योजना लागू नहीं है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।
क्यों है योजना अहम?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य पशुपालन क्षेत्र का विकास करना और पशुओं की नस्ल सुधार के जरिए किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। सुअर पालन को एक फायदेमंद बिजनेस के रूप में बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: बिहार में मछली पालन की नई क्रांति: सीतामढ़ी में खुला राज्य का पहला Fish Brood Bank
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

