Rooftop Gardening Scheme : अब घर पर उगाएं सब्ज़ियां, यूपी सरकार फ्री में दे रही गार्डनिंग किट

उत्तर प्रदेश सरकार घर पर ही सब्जियां उगाने के लिए 'Rooftop Gardening Scheme शुरू की है।जिसके तहत गार्डनिंग किट पूरी तरह मुफ्त दी जा रही है। 

क्या आप बाज़ार से लाई सब्जियों में कीटनाशकों की मिलावट को लेकर परेशान रहते हैं हैं? क्या आप भी अपने परिवार को ताज़ी, केमिकल फ्री सब्जियां खिलाना चाहते हैं? अगर हां, तो ये ख़बर सुनकर आप खुश हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों को घर पर ही सब्जि़यां उगाने के लिए ‘Rooftop Gardening Scheme शुरू की है, जिसके तहत चुनिंदा परिवारों को करीब 10,000 रुपये की गार्डनिंग किट पूरी तरह मुफ्त दी जा रही है। 

क्या मिल रहा है इस किट में?

ये किट एक छोटे से हाइटेक खेत की तरह है। इसमें लगभग 500 रुपये के टमाटर, मिर्च, धनिया, पालक, और मेथी जैसी सब्जियों के बीज और पौधे दिए जाएंगे । साथ ही, किट में एचडीपीई ग्रो-बैग्स, कोकोपीट, वर्मी कम्पोस्ट (जैविक खाद), ग्रोइंग मीडियम, बागवानी उपकरण और नीम ऑयल जैसी सभी ज़रूरी चीजें होंगी। यानी, आपको बस अपनी छत पर जगह बनानी है, बाकी सब सरकार तैयार करके दे रही है।

आपको क्यों करना चाहिए अप्लाई?

बाज़ार की सब्जियों में केमिकल खाद और कीटनाशकों के इस्तेमाल ने सभी की चिंता बढ़ा दी है । इस योजना का मकसद आपको महंगी ‘ऑर्गेनिक’ सब्जियों के भ्रम से बाहर निकालना है। आप खुद अपनी छत पर बिना किसी केमिकल के सब्जियां उगाकर पूरे साल ताजा और सुरक्षित खाना खा सकते हैं। ये आपकी सेहत के लिए तो अच्छा है ही, साथ ही घर की छत पर हरियाली होने से गर्मी का असर भी कम होता है और पर्यावरण भी बेहतर बनता है।

क्या आप पात्र हैं?

स्कीम का लाभ उठाने के लिए कुछ बातें ध्यान रखनी हैं :

  • आपके पास शहरी क्षेत्र में अपना पक्का मकान होना चाहिए।
  • आपके घर की छत पर कम से कम 100 वर्ग फीट से 300 वर्ग फीट तक खुली जगह होनी चाहिए। 

ऐसे करें अप्लाई और पाएं लाभ

अप्लाई करने का प्रोसेस बहुत आसान है। आपको dbt.uphorticulture.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अप्लाई करने में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, और छत की जियो-टैग फोटो जैसे दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। 

सबसे अहम बात ये है कि  लाभार्थियों का चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा। प्रदेश के 7 मुख्य जिलों में सिर्फ 400 परिवारों के लिए ही ये किट उपलब्ध है , इसलिए जल्दी करें! ये अवसर मानसून के मौसम में अपनी छत को एक हरे-भरे बगीचे में बदलने का है। देरी न करें और आज ही अपना आवेदन करें।

 

ये भी पढ़ें: बिहार में मछली पालन की नई क्रांति: सीतामढ़ी में खुला राज्य का पहला Fish Brood Bank

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top