बिहार में अब सुधा की तरह ‘तरकारी बूथ’ पर मिलेंगी सब्जियां, किसानों को होगा बंपर फायदा!

'तरकारी बूथ' के लिए पूरे राज्य में 350 पंचायतों में सब्जी संग्रहण केंद्र और 50 प्रखंडों में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

बिहार सरकार ने किसानों और आम जनता के लिए एक बड़ा और अनोखा कदम उठाने का फैसला किया है। अब जिस तरह ‘सुधा डेयरी’ के दूध के बूथ पूरे राज्य में मशहूर हैं, ठीक उसी तर्ज पर सरकार ‘तरकारी बूथ’ खोलने जा रही है। ये जानकारी सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। 

दूध की तरह अब सब्जियां भी होंगी बूथ पर

इस नई स्कीम का मकसद लोकल सब्जी उत्पादक किसानों को सीधा बाजार उपलब्ध कराना है। ‘वेजफेड’ (Bihar State Vegetable Processing and Marketing Cooperative Federation) के ज़रिये से ये बूथ खोले जाएंगे। इससे न सिर्फ किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

सरकार ने इसके लिए व्यापक तैयारी की है। पूरे राज्य में 350 पंचायतों में सब्जी संग्रहण केंद्र और 50 प्रखंडों में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ताकि खेत से बाजार तक सप्लाई चेन मज़बूत हो सके और सब्जियां ख़राब न हों। सहकारिता विभाग ने इस पूरे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 106 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को भी मंजूरी दी है।

बंद चीनी मिलों में फिर से दौड़ेगी चाशनी

सहकारिता मंत्री ने एक और ऐतिहासिक फैसले की जानकारी दी। मधुबनी के सकरी और दरभंगा के रैयाम में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू किया जाएगा। नवंबर में प्रधानमंत्री मोदी इनका शिलान्यास करेंगे। ख़ास बात यह है कि केवल चीनी मिल ही नहीं, बल्कि वहां पावर प्लांट, डिस्टलरी और कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र का विकास होगा ।

रबी सीजन से किसानों को मिलेगा बीमा का लाभ

बिहार के किसानों के लिए एक राहत भरी ख़बर यह है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) एक बार फिर से लागू हो गई है। पिछले कुछ सालों से यह योजना बंद थी, लेकिन अब रबी सीजन से किसानों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। किसानों को बहुत कम प्रीमियम देना होगा, और फसल खराब होने पर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। सरकार ने खरीफ सीजन में 98.47 फीसदी  चावल की आपूर्ति भी सुनिश्चित की है, जो प्रशासनिक मजबूती को दिखाता है।

 

ये भी पढ़ें: बिहार में मछली पालन की नई क्रांति: सीतामढ़ी में खुला राज्य का पहला Fish Brood Bank

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top